diwali horizontal

नील नितिन मुकेश बढ़ाएंगे एस.के. लखनऊ मैराथन की रौनक, ‘रन फॉर सेफ डिजिटल भारत’ का दिया जाएगा संदेश

0 32

लखनऊ राजधानी लखनऊ में 29 नवंबर को होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ‘रन फॉर सेफ डिजिटल भारत, दौड़ेगा लखनऊ!’ थीम पर आधारित इस आयोजन में बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश रेस डे पर शामिल होकर धावकों का उत्साह बढ़ाएंगे। मैराथन के जरिए फिटनेस, डिजिटल सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा।

​आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट एंड रिसर्च (आईआईईएमआर) और संस्कृति युवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एस.के. फाइनेंस के सहयोग से किया जा रहा है। दौड़ की शुरुआत 1090 चौराहे से होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आधिकारिक बिब और टी-शर्ट का अनावरण भी किया गया। 21 किमी हाफ मैराथन को सेंट्रल कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल जयचंद्रन फ्लैग ऑफ करेंगे। इस दौरान संस्कृति युवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा समेत एस.के. फाइनेंस व अन्य क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

​आयोजक मुकेश मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन फिटनेस और सामाजिक जागरूकता को एक मंच पर लाने का प्रयास है, जिसमें डिजिटल सुरक्षा व ऑनलाइन सतर्कता पर विशेष जोर रहेगा। रेस डायरेक्टर मीनल द्विवेदी त्रिपाठी ने महिलाओं की अधिक भागीदारी पर बल दिया, वहीं रेस मेंटर हरिश कुमार ने इसे शहर में रनिंग संस्कृति को मजबूत करने वाला कदम बताया दौड़ की श्रेणियां व समय ​21 किमी हाफ मैराथन: रिपोर्टिंग सुबह 4:00 बजे, फ्लैग ऑफ 4:30 बजे। रूट 1090 चौराहा से रिवरफ्रंट, अंबेडकर पार्क, सहारा शहर, नीरज पांडेय चौराहा और G20 फ्लाईओवर होते हुए वापस 1090 चौराहा।

​10 किमी रन: रिपोर्टिंग सुबह 5:30 बजे, फ्लैग ऑफ 6:00 बजे। रूट जनेश्वर मिश्र पार्क (गेट नंबर 5) की ओर से वापस 1090 चौराहा 5 किमी रन: रिपोर्टिंग सुबह 6:00 बजे, फ्लैग ऑफ 6:40 बजे। रूट अंबेडकर पार्क से यू-टर्न लेकर वापस 1090 चौराहा प्रतिभागियों के लिए 28 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शीरोज हैंगआउट में बिब एक्सपो आयोजित होगा, जहां से रेस किट व टी-शर्ट वितरित की जाएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.