diwali horizontal

लायंस क्लब इंटरनेशनल ने नगरायुक्त को किया सम्मानित

0 84

सहारनपुर  : लायंस क्लब इंटरनेशनल ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को उनके द्वारा सहारनपुर में किये गए विकास कार्र्या और पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कराने के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।लायंस क्लब सहारनपुर उदय के पदाधिकारियों ने आज नगर निगम पहुंचकर नगरायुक्त से मुलाकात की और लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से भेजा गया सम्मान पत्र, बुके और अंगवस्त्र के साथ नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को भेंट किया। क्लब के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि सहारनपुर की स्वच्छता और शहर के विकास में नगरायुक्त ने जो योगदान दिया है उसके लिए लायंस क्लब इंटरनेशनल ने नगरायुक्त को सम्मानित करने का निर्णय लिया था। क्लब की ओर से भेजे गए सम्मान पत्र और अंग वस्त्र को आज उन्होंने नगरायुक्त को भंट किया।

क्लब के सचिव हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो वर्षा मंनगरायुक्त ने सहारनपुर में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद स्तर पर पौधारोपण कराया है। जिससे सहारनपुर के एयर इंडेक्स में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी मुख्य मार्गा पर डिवाइडर बनवाकर उनमें पौधारोपण और एलईडी स्ट्रीट लाइटों को लगाये जाने से शहर का न केवल यातायात सुधरा है बल्कि शहर का सौंदर्यकरण भी हुआ है। नगरायुक्त ने लायंस क्लब इंटरनेशनल और लायंस क्लब सहारनपुर उदय का आभार जताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सहारनपुर को एक ऐसे शहर के रुप में विकसित करना रहा है जिसकी मिसाल दूसरे शहरों में दी जा सके और जो दूसरे शहरों के विकास के लिए अनुकरणीय बन सके। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जो भी प्रयास किये गए उसमें मेयर सहित पूरे नगर निगम कर्मचारियों और जनता का सहयोग रहा है। इस अवसर पर डॉ.विवेक बंसल, पंकज गुप्ता, ब्रिजेश अग्रवाल, विवेक गर्ग व विश्वजीतसिंह पुंडीर भी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.