
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, दी गोबर के दीपों का उपयोग करने की अपील
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, दी गोबर के दीपों का उपयोग करने की अपील
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पशुधन विकास, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने सभी के स्वास्थ्य, समृद्धि और सर्वजन कल्याण की कामना की।मंत्री ने दीपावली की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में आम जनमानस से गाय के गोबर से बने दीप, मूर्तियाँ और अन्य पारंपरिक सामग्री उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व केवल अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हम सभी को एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों का सामना करने और सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व भी है।श्री धर्मपाल सिंह ने सभी से आग्रह किया कि इस दीपावली पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक आदर्शों को अपनाते हुए त्योहार को हर्षोल्लास और सत्कर्मों के साथ मनाएँ।
