
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि नगर निगम के समर्थन से अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। लोग अपनी प्रतिमाओं की आस्था बनाए रखते हुए सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से विसर्जन करने में सक्रिय हो रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि मूर्ति खरीदते समय स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, जिससे स्थानीय मूर्ति कलाकारों को लाभ पहुंचे।मंगलमान संयोजक प्रो. डॉ. रामकुमार तिवारी ने बताया कि ऐप अभियान को और प्रभावी बनाएगा और लखनऊ मॉडल को पूरे देश में फैलाने में मदद करेगा। वेब वर्जन के साथ जल्द ही एंड्रॉयड वर्जन भी उपलब्ध होगा। ऐप के माध्यम से नागरिक आस-पास के सभी विसर्जन एवं संग्रह केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ‘डोर-टू-डोर कलेक्शन’ सुविधा से घर से मूर्ति संग्रह भी संभव होगा। ऐप को aap.mangalman.in से डाउनलोड किया जा सकता है।नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि नगर निगम आस्था और पर्यावरण दोनों पर काम कर रहा है। ‘आस्था एक्सप्रेस’ पहल के माध्यम से सभी जोन में मूर्तियों और पूजन सामग्री का संग्रह किया जा रहा है। नगर निगम ‘मंगलमान’ के साथ मिलकर अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। इस पहल से नागरिक प्रतिमा विसर्जन के लिए पर्यावरण-अनुकूल और सम्मानजनक तरीका अपना सकेंगे, जिससे पवित्रता और स्वच्छता दोनों सुनिश्चित होंगी।संपर्क के लिए टोल फ्री नंबर 1533 और मोबाइल नंबर 9219902911, 9219902912, 9219902913, 9219902914 का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा एलएसए टोल फ्री नंबर 18001234999 और एलएसजी टोल फ्री नंबर 18002026172 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
