
लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
लखनऊ: सोमवारउत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का त्वरित, प्रभावी और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवा और वृद्धजन उपस्थित रहे। अधिकतर प्रकरण भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मुद्दे, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली-पानी, पुलिस कार्यवाही, शिक्षा और रोजगार से जुड़े रहे। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मामले में शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि जनता दर्शन आमजन से सीधे संवाद का माध्यम है, जिससे जमीनी हकीकत सामने आती है। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और पीड़ितों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के आदेश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि पर अवैध कब्जों और उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।मौर्य ने कहा कि पात्र और जरूरतमंद लोगों को हर संभव सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कोई भी पीड़ित निराश न लौटे, यही सरकार की प्राथमिकता है।जनता दर्शन के दौरान उप मुख्यमंत्री स्वयं फरियादियों के पास पहुंचे और एक-एक व्यक्ति की समस्याएं सुनीं। कई मामलों में उन्होंने जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी ताकीद की कि समस्याओं का समाधान इस प्रकार हो कि पीड़ित व्यक्ति पूरी तरह संतुष्ट रहे और उसे बार-बार भटकना न पड़े।
