diwali horizontal

लखनऊ: सहायक पुलिस आयुक्तों के स्थानांतरण आदेश जारी

0 111

लखनऊ: सहायक पुलिस आयुक्तों के स्थानांतरण आदेश जारी

लखनऊ: लखनऊ पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के राजपत्रित अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर अपराध, लखनऊ के पद पर तैनात ऋषभ यादव को स्थानांतरित कर अलीगंज क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात, लखनऊ अंकित कुमार को स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त, महानगर के पद पर नियुक्त किया गया है।वहीं सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात लखनऊ के रूप में कार्यरत अभिनव को उनके वर्तमान दायित्व के साथ-साथ सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर अपराध लखनऊ का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।स्थानांतरण आदेश लागू होने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को उनके नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.