diwali horizontal

Lucknow अस्पतालों में संक्रमण को लेकर अलर्ट मोड पर,बेड आरक्षित!

0 97

लखनऊ: चाइनीस वायरस एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) को लेकर अस्पतालों में अलर्ट जारी हो गया है. अस्पतालों ने संक्रमण से पीड़ित मरीजों के इलाज को लेकर तैयारियां शुरू करते हुए बेड आरक्षित कर दिया है।

 

संक्रमण वाले मरीजों को अलग आरक्षित किए गए वार्ड के बेड पर ही भर्ती करके इलाज मुहैया कराया जाएगा.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट जारी किया गया है. शहर व ग्रामीण क्षेत्र के 100 बेड वाले अस्पतालों में कम से कम 10 बेड संक्रामक रोग या संक्रमण पीड़ित मरीजों के लिए आरक्षित करने के निर्देश हैं. विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन 10 बेड पर यदि एचएमपीवी संक्रमित मरीज मिलता है तो पहले उसको भर्ती करके इलाज दें. यदि मरीज नहीं मिलता है तो अगले आदेश तक बेड आरक्षित रखें और दूसरी संक्रामक बीमारी या संक्रमण पीड़ित मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जाता रहे. बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि संक्रामक बीमारी के लिए शासन के निर्देश पर 20 बेड आरक्षित हैं. वहीं, लोकबंधु के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी के मुताबिक 12 बेड आरक्षित किए गए हैं.

ताकतवर नहीं है वायरस:

चाइनीज वायरस एचएमपीवी से घबराने की जरूरत नहीं है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बुजुर्ग महिला तमाम तरह की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. बुजुर्ग की एचएमपीवी की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई. कुछ समय बाद ही दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई. गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद महिला कुछ समय बाद ही संक्रमण मुक्त हो गईं. डॉक्टरों का कहना है कि कई तरह की बीमारियों से जूझ रही महिला में कुछ समय तक चाइनीज वायरस एचएमपीवी नहीं ठहर सका. जो इस बात को साबित करता है कि वायरस बहुत ताकतवर नहीं है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.