diwali horizontal

लखनऊ: विधायक योगेश शुक्ला ने महिगवां थाने का घेराव किया, SI और सिपाही लाइन हाजिर

0 50

लखनऊ: विधायक योगेश शुक्ला ने महिगवां थाने का घेराव किया, SI और सिपाही लाइन हाजिर

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब (BKT) से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला गुरुवार देर शाम अचानक एक्शन मोड में नजर आए। पुलिस द्वारा अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की लगातार मिल रही शिकायतों से नाराज़ विधायक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ महिगवां थाने का घेराव कर दिया। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने तत्काल प्रभाव से आरोपी उपनिरीक्षक (एसआई) और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।

फर्जी चालान और धमकाने के आरोप

विधायक योगेश शुक्ला ने थाने में मौजूद एसआई धीरेंद्र राय और सिपाही पप्पू कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि महिगवां पुलिस टारगेट पूरा करने के लिए फर्जी चालान काट रही है।
विधायक ने बताया कि हनुमंतपुर के प्रधान शंकर चौहान की मोटरसाइकिल सभी कागजात होने के बावजूद छह दिन पहले सीज कर दी गई थी। इंस्पेक्टर ने कागज़ कोर्ट भेजने की बात कही थी, लेकिन छह दिन बाद भी कोई कागज़ात कोर्ट नहीं भेजे गए।

वहीं पहाड़पुर निवासी गणेश लोधी का ₹2,000 का मोबाइल बरामद होने के बाद एसआई द्वारा पैसे मांगे जाने का आरोप भी विधायक ने लगाया। जब विधायक ने फोन पर दरोगा से पूछताछ की, तो दरोगा ने उल्टा शिकायतकर्ता को ही धमकाना शुरू कर दिया।

थाने में तनाव, डीसीपी की त्वरित कार्रवाई

विधायक और उनके समर्थकों ने थाना परिसर में नारेबाजी की, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी मिलते ही डीसीपी कृष्णा चौधरी मौके पर पहुंचे और विधायक से बातचीत की। लगभग एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई।

डीसीपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई धीरेंद्र राय और सिपाही पप्पू कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया और दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
विधायक ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में भ्रष्टाचार के कई गंभीर मामले उनके संज्ञान में आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.