
लखनऊ: खाद की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर पर किया धरना प्रदर्शन
लखनऊ: खाद की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर पर किया धरना प्रदर्शन
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के विभिन्न युवा संगठनों के नौजवान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार में किसानों को हो रही खाद की किल्लत के विरोध में विधानसभा परिसर पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भाजपा सरकार में किसान सबसे अधिक परेशान हैं। उन्हें न तो पर्याप्त खाद मिल रही है और न ही उनकी फसलों का उचित मूल्य। कार्यकर्ताओं ने कहा कि खाद की कालाबाजारी और भयंकर किल्लत के कारण किसानों को लाइन में घंटों खड़ा होना पड़ रहा है, और खाद की प्रतीक्षा में महिलाओं समेत कई लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है।धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर इको गार्डेन ले जाकर रोक लिया। इस पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इं0 विनीत कुशवाहा और प्रवक्ता श्री फारूख हसन चांद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को रिहा करवाकर उनका हौसला बढ़ाया।प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राज साहनी, राम प्रकाश मौर्य, कुणाल मौर्या, पंकज कुशवाहा, जीतू कश्यप, नवनीत यादव, सुभम यादव, सत्यम कुशवाहा, जयमंगल यादव, दीपक, दिनेश, रवि प्रकाश, अंकित यादव, कामता कुंडा, पंकज राजभर, अजीत यादव, माधव यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों को हर प्रकार की सुविधा मिलती थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में उनका जीवन कठिन हो गया है। उन्होंने सरकार से तुरंत कदम उठाकर किसानों को खाद और फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की।
