diwali horizontal

लखनऊ: किसान पथ पर ट्रक और डंपर की टक्कर, सफाई कर रही महिला की मौके पर दर्दनाक मौत

0 77

लखनऊ: किसान पथ पर ट्रक और डंपर की टक्कर, सफाई कर रही महिला की मौके पर दर्दनाक मौत

लखनऊ: पीजीआई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सफाई कर रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार और लापरवाह ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में जा भिड़ा, जिससे पास ही सफाई कार्य में लगी महिला उसकी चपेट में आ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई की सुबह करीब 9:40 बजे थाना पीजीआई पर सूचना मिली कि ग्राम मोहद्दीनपुर के पास किसान पथ पर ट्रक और डंपर की टक्कर हुई है, जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही थाना पीजीआई की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की।मौके पर मौजूद लोगों और जांच के अनुसार, ट्रक संख्या यूपी 93 बीटी 5096 को चालक राजेश पुत्र राधेश्याम, निवासी रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात, लापरवाहीपूर्वक और अत्यधिक तेज गति से चला रहा था। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में टकरा गया। इसी दौरान सड़क किनारे सफाई कार्य में लगी महिला रजनी (उम्र लगभग 40 वर्ष), पत्नी बनवारी, निवासी ग्राम शिवधारा, थाना मोहनलालगंज, ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में घायल ट्रक चालक राजेश को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर और एक अन्य घायल महिला संगीता पत्नी बालकराम, निवासी पीजीआई क्षेत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहनलालगंज में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। वर्तमान में मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। पीजीआई थाना पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के चलते सड़क पर काम कर रहे लोगों की जान पर खतरे को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे कार्यस्थलों पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुःखद घटनाएं रोकी जा सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.