diwali horizontal

हजरत इमाम हुसैन के सफर की याद में मजलिस कल 

0 238
लखनऊ :  हजरत मोहम्मद साहब (स.) के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के सफर की याद में कर्बला दियानुतद्दौला बहादर सआदतगंज रोड में 13 मार्च को शाम 4 बजे मजलिस होगी। मजलिस के आयोजक आले रजा रिजवी ने बताया कि मजलिस को मौलाना एजाज अतहर खिताब करेंगे। इसी दिन दरगाह हजरत अब्बास (अ.स.) रुस्तम नगर में अलविदाई मजलिस को मौलाना यासूब अब्बास रात 8 बजे खिताब करेंगे। महिलाओं की मजलिस दोपहर 3 बजे इमामबाड़ा कसरे हसनैन काजमैन रोड में होगी जिसे जाकिरा मरजिया बेगम खिताब करेगीं।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए कर्बला परिसर में निकलने वाला जुलूस नही निकलेगा। इस्लामी माह रजब की 28 तारीख को हजरत इमाम हसैन (अ.स.) ने सफर शुरू किया था। दो मोहर्रम को कर्बला की तपती सरजमीं पर पहंचे थे आैर 10 मोहर्रम को इमाम आैर उनके साथियों को तीन दिन का भूखा-प्यासा शहीद कर दिया गया था। इसी की याद में वर्षो से इस कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.