
लखनऊ कलेक्ट्रेट पर किसानो का भारी प्रदर्शन!
Big Breaking :लखनऊ जनपद के किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करके विरोध प्रदर्शन किया। ‘भारतीय किसान यूनियन’ के बैनर तले सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए किसान इकट्ठा हुए। जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों ने आरोप लगाया कि सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह के दबाव में अधिकारी काम कर रहे हैं। उन्हीं के कहने पर किसानों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। आज अन्नदाता राजनीति का शिकार हो रहा है।

किसानों को उचित मुआवजे की मांग
आलोक वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में किसान परेशान है। यूपी में किसानों को बिजली मुफ्त देने की बात हई थी। गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने को कहा गया था। मगर कोई भी वादा आजतक पूरा नहीं किया गया है।
किसानों के जमीन अधिग्रहण के मुआवजे भी बहुत कम दिए जा रहे है। इसके साथ ही बारिश से किसानों की आलू और सरसों की फसलों का जो नुकसान हुआ है उसका सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए।