diwali horizontal

रसूलपुर बकिया में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा!

0 106

रसूलपुर बकिया में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा!

हसनगंज उन्नाव: विकास खंड हसनगंज ग्राम पंचायत रसूलपुर बकिया में शुक्रवार को नव निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन ग्राम प्रधान इंद्रेश रावत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज के अधीक्षक डॉ. नितिन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विधिवत हवन पूजन के उपरांत उपकेंद्र को आमजनों के लिए समर्पित किया गया।इस मौके पर सुबेदार सुंदरलाल, (बीसी सखी) संध्या सिंह, संगीता सिंह, प्रदीप केशन पाल, बौआ, सुनील, रिंकी तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री केतकी सिंह, सोनी सिंह, शिवकली, सुषमा, दीपांशी, ममता सिंह समेत अन्य आशा बहुएं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। ग्राम प्रधान इंद्रेश रावत ने कहा कि यह स्वास्थ्य उपकेंद्र गांव की जनता को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है। अब गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को टीकाकरण व अन्य सुविधाएं गांव में ही मिल सकेंगी। डॉ. नितिन श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारी प्राथमिकता होगी, ताकि ग्रामीणों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.