diwali horizontal

ऊंचाहार में मानसिक रूप से कमजोर युवक की हत्या, नौ आरोपी गिरफ्तार, रासुका और गैंगस्टर में होगी कार्रवाई।

0 66

ऊंचाहार में मानसिक रूप से कमजोर युवक की हत्या, नौ आरोपी गिरफ्तार, रासुका और गैंगस्टर में होगी कार्रवाई।

(सिटीजन वॉयस: महताब खान: राय बरेली ,संवाददाता)

रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस जघन्य घटना में कुल नौ आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों पर रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस घटना को जातिगत रंग देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी के अनुसार मृतक हरिओम वाल्मीकि फतेहपुर का रहने वाला था। वह एक अक्टूबर की शाम अपनी ससुराल ऊंचाहार जा रहा था। रास्ते में डांडेपुर गांव के लोगों ने उसे चोर समझ लिया और बेरहमी से पीट दिया। अगली सुबह उसका शव ईश्वरदासपुर हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक से 20 मीटर दूर मिला।

 

इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरम हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे “इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या” बताते हुए कड़ी निंदा की है। राहुल गांधी ने कहा कि “दलित, आदिवासी, मुसलमान और गरीब,

 

 

हर कमजोर आवाज़ को आज निशाना बनाया जा रहा है। सत्ता का संरक्षण हिंसा और नफ़रत को मिल रहा है।”पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना के सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की कार्यवाही जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.