
नगराम पुलिस का बड़ी सफलता, 3 शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4.7 किलो गांजा और ई-रिक्शा बरामद
लखनऊ: थाना नगराम पुलिस ने 12 अगस्त 2025 को क्षेत्र में चलाए जा रहे मादक पदार्थ और चोरी के अपराध रोकथाम अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर समेसी बाजार से करोरा बाजार जाने वाले मार्ग पर तीन शातिर अभियुक्तों को 4 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा और एक ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई थी।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष यादव, देव रावत उर्फ देवेश रावत उर्फ चोचक और जगदीप यादव उर्फ बबलू यादव के रूप में हुई। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे गांजा लेकर राह चलते लोगों को पॉलिथीन में बेचते थे और उसी उद्देश्य से जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।अभियुक्त मनीष यादव का आपराधिक इतिहास गंभीर रहा है। उनके खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम, चोरी और NDPS एक्ट के मामले दर्ज हैं। वहीं, देव रावत के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और विभिन्न चोरी/भादवि के मामले पहले से दर्ज हैं। तीसरे अभियुक्त जगदीप यादव के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना नगराम में मुकदमा संख्या 190/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। साथ ही अभियुक्तों से बरामद ई-रिक्शा संख्या UP32YN 0206 भी जब्त कर लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक मो. नाजिम खान, संदीप कुमार, चंद्र बहादुर यादव, संजय सिंह, कांस्टेबल नीलेश कुमार, सुमित थापा और आचार्य संजय चौहान शामिल थे।पुलिस ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में नशे के कारोबार और अपराधों को रोकने के लिए नगराम पुलिस लगातार सतर्क है और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।यह गिरफ्तारी न केवल मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद करेगी, बल्कि आम जनता के लिए सुरक्षित और अपराध मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
