
मोहनलालगंज पुलिस ने अवैध गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1.2 किलो गांजा बरामद
लखनऊ: थाना मोहनलालगंज पुलिस ने 12 अगस्त 2025 की रात को एक सक्रिय अभियान के तहत अवैध गांजा बेचने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर किसानपथ से खुजौली की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम प्रमोद साहू पुत्र राम सुचित साहू, निवासी ग्राम बरकत नगर, थाना गोसाईगंज, लखनऊ बताया। जांच के दौरान उसने अपने हाथ में झोले को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन कड़ी तलाशी में झोले के अंदर 1.200 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 316/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह, उप निरीक्षक संजय वर्मा, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, अंकित निगम, हेड कांस्टेबल बच्चालाल, दिलीप कुमार यादव और कांस्टेबल अमित गुर्जर शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
