diwali horizontal

नकुड़ पुलिस ने लूट व पुलिस मुठभेड़ में वांछित शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

0 169

एक अन्य अपराधी भी गिरफ्तार भारी मात्रा में असलाह बरामद

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल शर्मा द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशों के अनुपालन में तथा क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति/वांछितो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत बबलू सिंह वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना नकुड़ के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लूट व पुलिस मुठभेड़ का वांछित शातिर बदमाश निखिल पुत्र मुकेश निवासी ग्राम जाणखेड़ा थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर को आसराखेडी मोड से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ जिस संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 382/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है, इसके अतिरिक्त उ0नि0 देवेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ एक नफर अभि0 जियाउलहक पुत्र अब्दुल हक निवासी ग्राम खजूरहेड़ी थाना नकुड़ सहारनपुर को एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ फंदपुरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोंनो आरोपियों को लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.