diwali horizontal

शकुंतला विवि में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

0 190

लखनऊ : राजधानी के डा.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्व विद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन कि या गया।कार्यक्रम की शुुरूआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा कृष्ण पाल सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सीएसआईआर सीमैप के निदेशक डा.प्रबोध कुमार त्रिवेदी व उप्र जैन विद्या शोध संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो अभय कुमार जैन द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया ।कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष प्रो.सीके दीक्षित द्वारा विषय विज्ञान प्रद्योगिकी नवाचार का भविष्य शिक्षा कौशल कार्य पर प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किये।

 

प्रो.सिंह ने विषय की गम्भीरता को बताते हुए इसे महत्वपूर्ण बताया शिक्षा विज्ञान एवं प्रद्योगिकी पर अपने विचार व्यक्त किये ।सीमैप निदेशक डा प्रबोध कुमार ने विज्ञान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा छात्रों व शोधकतार्ओं को उक्त विषय मेंं अधिकाधिक अनुसंधान की बात कही।प्रो. अभय कुमार जैन द्वारा विज्ञान शिक्षा व कौशल विकास के उपयोगिता बताई।कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान विभाग के डा. शशि भूषण द्वारा किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.