diwali horizontal

लोक कला संग्रहालय बनारसी बाग लखनऊ में ”बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

0 253

लखनऊ :  लोक कला संग्रहालय, बनारसी बाग, लखनऊ में ”बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी प्रभारी संग्रहालयाध्यक्ष लोक कला संग्रहालय डॉ0 मीनाक्षी खेमका ने दी है। उन्होंने बताया कि लगभग 12 वर्ष से 20 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के लिए नि:शुल्क आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता पूर्वान्ह 11 बजे से प्रारम्भ होगी। बच्चों को अपनी सामग्री स्वयं लानी होगी। डॉ0 खेमका ने बताया कि उत्कृष्ट, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के साथ तीन सांत्वना पुरस्कार तथा समस्त प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान, पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.