diwali horizontal

उत्तर प्रदेश में SIR अभियान के दौरान BLO को ASD मतदाताओं की प्रोजनी मैपिंग करने के नए निर्देश

0 59

उत्तर प्रदेश में SIR अभियान के दौरान BLO को ASD मतदाताओं की प्रोजनी मैपिंग करने के नए निर्देश

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत एक सप्ताह की समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद अब बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने तहसील सभागार में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) और सुपरवाइजरों की बैठक लेकर कई नए निर्देश जारी किए।

एसडीएम ने कहा कि बीएलओ अब एएसडी (अनुपस्थित, विस्थापित, मृतक या डबल) मतदाताओं की विस्तृत भौतिक सूची तैयार करें। इसके साथ वर्ष 2003 की मतदाता सूची के अनुसार इन मतदाताओं की प्रोजनी मैपिंग भी कराई जाएगी। इससे मृतक, विस्थापित या स्थान बदल चुके मतदाताओं के विवरण का सही मिलान संभव होगा और बीएलओ के पास आवश्यक होने पर पूरी तरह सत्यापित रिपोर्ट उपलब्ध रहेगी। जिन प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पहले ही हो चुका है, उन्हें भी दोबारा चेक कर सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्र के कुल 4,80,359 मतदाताओं के प्रपत्रों को डिजिटाइज करने का काम तेज गति से जारी है। ब्लॉक सभागार में बने ईएफ सबमिशन सेंटर और नगर पालिका में बने हेल्प डेस्क पर लगातार डिजिटाइजेशन कार्य चल रहा है। एसडीएम द्विवेदी ने सभी एईआरओ और सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि वे अभियान के बढ़े हुए समय का पूरा उपयोग कर तेजी से कार्य पूरा करें। बैठक में तहसीलदार अवनीश कुमार, बीडीओ दीपांकर आर्य और बीईओ आनंद द्विवेदी सहित कई सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.