diwali horizontal

सिद्धार्थनगर महिला थाना ने 7 परिवारों को मिलाया, काउंसलिंग से दूर हुआ मनमुटाव

0 70

सिद्धार्थनगर महिला थाना ने 7 परिवारों को मिलाया, काउंसलिंग से दूर हुआ मनमुटाव

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में महिला थाना पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए 7 टूटते परिवारों को फिर से मिलाने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय और उनकी टीम ने मिशन शक्ति केंद्र के तहत काउंसलिंग कर आपसी मनमुटाव दूर कराया और सभी जोड़ों को सम्मानपूर्वक विदा किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह पहल पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सोरयान के पर्यवेक्षण में की गई। काउंसलिंग टीम में उपनिरीक्षक राम नारायण शुक्ला, महिला हेड कांस्टेबल आशा गौड़, महिला आरक्षी संगीता गौतम, प्रियंबदा सिंह और नेहा सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिन 7 जोड़ों के बीच सुलह कराई गई, उनमें सलीमुननिशा–गुलाम हुसैन, शाहीन बानो–मकसूद आलम, राबिया–मोहम्मद रफी, प्रियंका–शालिकराम, नसीबुनिशा–इरफान, किरण–संदीप और माधुरी–दुर्गेश शामिल हैं। पुलिस की इस मानविक पहल से इन परिवारों के बच्चों और परिजनों को बड़ी राहत मिली है। यह प्रयास दिखाता है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज और परिवारों को जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.