
जगरानी हॉस्पिटल ने आयोजित किया “जगरानी पिंक प्रॉमिस 2026” स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम
लखनऊ: महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर पहचान के महत्व को समझाने के लिए जगरानी हॉस्पिटल, लखनऊ द्वारा “जगरानी पिंक प्रॉमिस 2026 प्रॉमिस फॉर एवरी वुमन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि स्तन कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है, क्योंकि आज भी समाज में इस बीमारी को लेकर पर्याप्त जानकारी का अभाव है।

जगरानी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रवीण चन्द्रवंशी ने बताया कि महिलाओं में जागरूकता की कमी और झिझक के कारण बीमारी का पता अक्सर देर से चलता है। उन्होंने स्तनपान से जुड़े भ्रम को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि स्तनपान कराने से कैंसर नहीं होता। साथ ही, जंक फूड के अत्यधिक सेवन से बचने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे:
डॉ. एस. के. सिंह (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी): उपचार के विकल्पों और सर्जिकल देखभाल पर चर्चा की प्रो. डॉ. नितिन रंजन गुप्ता (एंडोक्रोनोलॉजी): हार्मोन, जीवनशैली और जोखिम के पहलुओं को समझाया डॉ. शशांक निगम (ब्रेस्ट ऑन्कोलॉजी सर्जरी): स्तन कैंसर के संकेतों, जोखिम कारकों और शुरुआती पहचान के महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ. रितु सिंह (पोषण विशेषज्ञ): स्तन कैंसर की देखभाल में आहार और पोषण की भूमिका बताई कार्यक्रम के दौरान जागरूकता क्विज, विशेषज्ञों के साथ संवाद और “स्तन स्वास्थ्य जागरूकता प्रतिज्ञा” जैसी गतिविधियाँ हुईं। इसका मुख्य संदेश “Know. Check. Act. Support.” (जानें, जाँच कराएँ, कदम उठाएँ और साथ दें) रहा, जिसके तहत किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सीय परामर्श लेने का आह्वान किया गया।