diwali horizontal

पहला प्यार दूसरी बार’ की स्टारकास्ट पहुंची गाजियाबाद, IMS के छात्रों और सिनेमाघर में फैंस को दिया सरप्राइज

0 44

गाजियाबाद : को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यूथफुल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार और रिस्पॉन्स मिल रहा है। लव फिल्म्स द्वारा प्रेजेंटेड और लव रंजन व अंकुर गर्ग द्वारा को-प्रोड्यूस की गई यह फिल्म युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय हो चुकी है। अनुज सैनी के निर्देशन में बनी इस रॉम-कॉम फिल्म से अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर जैसे नए चेहरे लॉन्च हुए हैं।
​फैंस के उत्साह और प्यार को करीब से महसूस करने के लिए फिल्म की स्टारकास्ट हाल ही में गाजियाबाद पहुंची, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

​IMS गाजियाबाद में स्टूडेंट्स के साथ मस्ती भरा सेशन

​टीम ने अपने प्रमोशन की शुरुआत IMS गाजियाबाद के कैंपस विजिट से की। कैंपस पहुंचते ही कॉलेज के युवाओं में स्टारकास्ट से मिलने की होड़ लग गई। कास्ट ने छात्रों के साथ मस्ती भरे इंटरएक्टिव सेशन में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी दिलचस्प कहानियां शेयर कीं और ढेरों तस्वीरें खिंचवाईं।

​हाउसफुल थिएटर में दर्शकों को दिया सरप्राइज

​कैंपस विजिट के बाद स्टारकास्ट गाजियाबाद के एक स्थानीय सिनेमाघर पहुंची। ऑडिटोरियम पूरी तरह से खचाखच (हाउसफुल) भरा हुआ था और लोग फिल्म का लुत्फ उठा रहे थे। तभी कास्ट ने अचानक ऑडिटोरियम में एंट्री लेकर दर्शकों को चौंका दिया। अपने पसंदीदा कलाकारों को सामने देख दर्शक बेहद खुश हुए और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कलाकारों ने फैंस से बातचीत की, उनके सवालों के जवाब दिए और मिल रहे शानदार रिएक्शन के लिए शुक्रिया अदा किया।

​सिल्वर स्क्रीन पर मजबूत पकड़

​मजबूत ‘वर्ड ऑफ माउथ’ और हाउसफुल शो के साथ ‘पहला प्यार दूसरी बार’ गाजियाबाद समेत देशभर के सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। मॉडर्न लव स्टोरी पर आधारित यह फिल्म यंग मूवी लवर्स की पहली पसंद बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.