diwali horizontal

कोरोना से रोजाना हो रही मौतों और बढ़ते मरीजों को देखते हुए शहर में रात्रि कर्फ्यू लागू आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन और लोग आ जा सकेंगे

0 362

कानपुर शहर में तेजी से कोरोना वायरस का कहर बढ़ रहा है। रोजाना हो रही मौतों और बढ़ते मरीजों को देखते हुए शासन ने शहर में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन को सख्ती से कर्फ्यू लागू कराने का आदेश दिया गया है। हालांकि इस कर्फ्यू में कुछ लोगों को छूट भी दी गई और ई.पास जारी करने की भी व्यवस्था है। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। कर्फ्यू 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

हालांकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन और लोग आ जा सकेंगे। इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने देर रात पुलिस,प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह आदेश प्रभावी हो गया।
इसके अलावा जिन स्कूलों में परीक्षाएं नहीं चल रही हैं ऐसे 12वीं तक के सभी स्कूल,कालेज भी अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे। कोविड गाइडलाइन का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी। दरअसल बुधवार शाम को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने प्रदेश के सभी कमिश्नरों,जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर हालात का जायजा लिया था।
कानपुर में बढ़ते संक्रमण पर जताई नाराजगी  

कानपुर में बढ़ते संक्रमण पर नाराजगी भी जताई थी। निर्देश दिए कि यदि संक्रमण के रोजाना 100 केस आ रहे हैं तो रात्रि कर्फ्यू लगाया जा सकता है। हालांकि इसका निर्णय जिलाधिकारी पर छोड़ा था। मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जिलाधिकारी ने रात में ही स्थानीय अफसरों की बैठक बुलाई और रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो आरबी कमल ने बताया कि संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए यह बेहतर शुरुआत है। दिन के समय भीड़.भाड़ काफी रहती है,लेकिन उस समय कर्फ्यू लगाने से लोगों की समस्या बढ़ेगी। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसको रोकना आवश्यक है। आमजन मास्क लगाएं,शारीरिक दूरी का पालन करें और किसी तरह की समस्या नजर आने पर अपनी जांच कराएं। यह तरीका अपनाकर कोविड के केसों को बढऩे से रोका जा सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.