diwali horizontal

ओलिव द पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह 2025: छात्रों की शानदार प्रस्तुतियाँ

0 62

ओलिव द पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह 2025: छात्रों की शानदार प्रस्तुतियाँ

लखनऊ: ओलिव द पब्लिक स्कूल ने रविवार को अपने स्कूल ग्राउंड में वार्षिक समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया, जिसमें छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक अनीस अहमद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि आईसीडीएस लखनऊ के उपनिदेशक मोहम्मद ज़फर खान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में मेजर जामाल, सारा अलवी और सौदुल हसन भी मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुकुल्फ तिलावत से हुई। उसके बाद बच्चों ने अपनी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छोटे बच्चों ने प्रदूषण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता संदेश प्रस्तुत किया, जबकि अन्य छात्रों ने परिवार के महत्व पर आधारित माशअप दिखाया। कार्यक्रम में लाइव स्टैंड-अप कॉमेडी और मैजिक शो भी आयोजित किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया।

समारोह के महत्वपूर्ण हिस्से में सीनियर छात्रों ने अपना स्टार्ट-अप बिजनेस मॉडल प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने नवाचार और उद्यमशीलता की समझ दिखाई। इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने मिलकर स्कूल न्यूज़लेटर का विमोचन किया।

मुख्य अतिथि अनीस अहमद अंसारी ने छात्रों के अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मकता की सराहना की और स्कूल की समग्र शिक्षा प्रणाली की तारीफ़ की। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों और सीनियर छात्रों के स्टार्ट-अप मॉडल को खूब सराहा।

अंत में प्रधानाचार्या अल्बिना वसीम ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें स्कूल की वर्षभर की उपलब्धियों का विवरण दिया गया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने छात्रों के प्रदर्शन और उपलब्धियों की प्रशंसा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.