diwali horizontal

सहारा शहर के 19 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटेंगे, SIR वेरिफिकेशन शुरू

0 74

सहारा शहर के 19 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटेंगे, SIR वेरिफिकेशन शुरू

लखनऊ: सहारा शहर के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत सहारा शहर के पते पर दर्ज मतदाताओं के नाम वोटर सूची से हटाए जाने की तैयारी चल रही है। इसमें सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी शामिल हैं। नगर निगम द्वारा सहारा शहर को सील कर दिया गया है और वहाँ कोई नहीं रह रहा है, जिसके कारण इस पते से करीब 19 लोगों के नाम हटना लगभग तय माना जा रहा है।

वोटर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के दौरान बीएलओ राजेश ने इन 19 मतदाताओं को अपने नाम सत्यापित करने के लिए फॉर्म दिए हैं। वह दो बार मौके पर पहुँचे, लेकिन सीलिंग के कारण उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया और वहाँ कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। निवास पर कोई न मिलने और फॉर्म रिसीव न होने की स्थिति में फॉर्म बाहर चस्पा कर दिए गए हैं।

बीएलओ राजेश ने बताया कि यदि संबंधित लोग फॉर्म भरकर जमा कर देते हैं तो उनके नाम सूची में बने रहेंगे। उन्हें नोटिस भी दिया जाएगा ताकि वे अपना दावा प्रस्तुत कर सकें। लेकिन यदि दावा नहीं किया जाता है, तो उनके नाम हटा दिए जाएंगे। चूँकि सहारा शहर सील है और वहाँ कोई नहीं रहता, इसलिए नाम हटना तय माना जा रहा है।

जिन 19 लोगों का वेरिफिकेशन चल रहा है, उनमें स्वप्ना रॉय, सुशांतो रॉय, मौसमी रॉय, जयव्रत रॉय, सम्राट नियोगी, तृषा नियोगी सहित सहारा समूह से जुड़े कई पदाधिकारी और परिजन शामिल हैं। इन सभी को अपने नए पते पर वोटर सूची में नाम दर्ज कराने का विकल्प उपलब्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.