diwali horizontal

कृषि कानून के बारे मे किसानो को बताने के लिए किया सभा का आयोजन

0 195

 

हसनगंज,उन्नाव : कृषि कानून के बारे मे किसानो को सही जानकारी देने के लिए भाजपा आज लखनऊ मे बख्सी तालाब पर किसानो के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन भाजपा के द्वारा किया गया था जिसमे किसानो को नए कृषि कानून के बारे जानकारी दी गई इस आयोजन में भाजपा उन्नाव जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत भी शामिल हुए सभा मे शामिल होने के लिये जाते वक्त मोहान तिराहे से जिला अध्यक्ष के साथ सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता भी जनसभा मे शामिल होने के लिए निकले,भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने बताया कि भाजपा सरकार किसानो के हिट मे कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसानो के भले के लिए लगातार कार्य कर भी रही है चाहे किसान सम्मान निधि देने की बात हो किसानो के लिए खाद,बीज व कृषि से सम्बंधित अन्य चीजे हो सभी कुछ उपलब्ध करवाया है और जो रह गया है

उपलब्ध करवाने की लगातार कोसिस कर रही है।कृषि कानून भी किसानो के हित मे है इस कानून से किसानो को लाभ होगा और उनकी आय मे भी वृद्धि होगी किसानो के विरोध पर उन्होने कहा कुछ विपक्षी दल किसानो को बहकाने का काम कर रहे है बाकी किसान संगठनो को यदि कुछ गलत लगता है तो सरकार कानून मे संसोधन को भी तैयार है इस मौकेपर अरुण दीक्षित,अजीत सिंह,आदित्य सिंह,दिलीप राजपूत,राहुल पण्डित,कपिल निगम,इन्द्रमोहन सिंह,होरीलाल आदि सैकडों कार्यकर्ता मौजूद

Leave A Reply

Your email address will not be published.