
लड्डू में चर्बी विवाद पर बोले औवैसी
Owaisi spoke on the controversy over fat in laddu.
असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भी तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट मामले पर टिप्पणी की। बुधवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है। ऐसा हुआ है तो गलत है। ओवैसी ने कहा कि हम भी इसे गलत मानते हैं और ये नहीं होना चाहिए था।