diwali horizontal

अपराधियों पर कहर बनकर टूटे पंकज, दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

0 216

100 ग्राम मार्फिन के साथ 5 बाईक व 8 मोबाईल बरामद

बाराबंकी :  अपनी जरूरतो को पुरा करने के लिए जुर्म का रास्ता पकड़ लिया लेकिन शायद ये नही पता था की बुरे काम का बुरा नतीजा होता है। ऐसे ही व्यक्या शहर मे देखने को मिला। जहाँ पर अय्याशी करने के लिये चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे। नगर कोतवाली के तेज तरार्र प्रभारी पंकज कुमार सिंह की कड़ी मेहनत से शातिर चोरों के गिरोह का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है।

पुलिस ने शातिर चोरों के पास से 5 मोटरसाईकिल व 8 मोबाइल सहित 100 ग्राम नाजायज मार्फिन बरामद की है। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ड़ा. अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया की ये लोग नशे और अपनी अन्य खर्चो को पुरा करने के लिये चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। श्री चतुर्वेदी ने बताया की आयेदिन बाईक चोरी की शिकायत आने पर कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह को जल्द से जल्द शातिर चोरों का खुलासा करने को कहा। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह पुलिस टीम के असैनी फ्लाई ओवर स्थित मन्दिर के पास से दो शातिर चोर रामू गौतम निवासी रसूलपुर थाना सतरीख, मुकेश शर्मा निवासी ग्राम भरतीपुर थाना मसौली जबकि हाल पता नहर कालोनी ओबरी को धरदबोचा। पुलिस टीम ने इनके पास से 100 ग्राम नाजायज मार्फिन बरामद किया। पुलिस की पूछताछ पर अभियुक्तों ने शहर मे बाईक चोरी की वारदात मे भी शामिल होना बताया है।

पुलिस अधीक्षक ड़ा अरविन्द चतुर्वेदी ने कहा की अभियुक्त रामू गौतम अक्सर बाहर रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था जबकि मुकेश भी इसके साथ रहता था। बाईक की डिग्गी मे कपड़े और जरूरत का सामान रखते थे जहाँ चोरी की करनी होती तो वही रुककर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। दोनो अभियुक्त बहुत ही शातिर है, विशेष कर प्रावेट हस्पीटल मे मोबाईल चार्जिग लगाने वाले मोबाइलो को निगरानी की जाती है जैसे ही मोबाइल मालिक हटता तो उसे चुरा लेते है।

इसी तरह सड़क किनारे खड़ी मोटरसाईकिल पर हाथ साफ कर लेते। पुलिस अधीक्षक ने ये भी बताया की ये लोग इधर-उधर एकान्त मे सोते है और जब चोरी की घटना को अंजाम देना होता है तो कहीं भी चोरी की घटना को अंजाम देते है। उन्होंने पत्रकारों को बताया की चोरी बाईक व मोबाइल को सस्ते दामों मे बेचकर नशा करते और जरूरतों को पुरा करते थे। अभियुक्त ज्यादातर सरकारी अस्पतालों को निशाना बनाते है। प्रेसवार्ता मे अपर पुलिस अधीक्षक आर एस गौतम, सीओ सिटी सीमा यादव मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.