diwali horizontal

मुम्बई में पूर्व सैकिन के साथ हुई घटना के विरोध में राट्रपति को भेजा ज्ञापन

0 247

लखीमपुर खीरी  ; गुरुवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष अवनीश गुप्ता की अध्यक्षता मे शैलेंद्र कुमार सिंह जिलाधिकारी खीरी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार को ज्ञापन भेजा गया।पूर्व सैनिक सेवा समिति ने ज्ञापन देकर बताया है कि मुम्बई के वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा के साथ मारपीट एवं अपमानित किये जाने की घटना के विरोध मे जिले के समस्त सेवारत पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवार के लोगो मे रोष व्याप्त है।पूर्व सैनिकों पर हो रहे दुस्साहसिक हमलो की कड़ी निंदा करते हुए दोषियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

इस अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद लखीमपुर खीरी के जिला मंत्री सूबेदार सेवानिवृत्त विनोद कुमार तिवारी विधिक सलाहकार कमलेश कुमार यादव अनूप कुमार मिश्र चन्द्रहास वर्मा बाबूराम राम अवतार आदि अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.