
ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से पुलिस आरक्षी की मौत
इलाज के लिए पहुंचे सीएचसी माल में सुबह हुई मृत्यु, परिजनों को सौंपा गया शव
लखनऊ: थाना मानकनगर से 112 सेवा में संबद्ध और वर्तमान में थाना रहीमाबाद अंतर्गत पीआरवी 4826 पर तैनात पुलिस आरक्षी दीपक कुमार (आरक्षी संख्या 8619) की मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मूल रूप से पीएनटी कॉलोनी, शाहगंज, जनपद आगरा निवासी दीपक कुमार अस्थायी रूप से कस्बा व थाना माल क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे।मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे तबीयत खराब होने पर दीपक कुमार स्वयं इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माल पहुंचे थे। वहीं पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
