diwali horizontal

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में विशेष यातायात व्यवस्था, 13 और 15 अगस्त को कई मार्गों पर डायवर्जन लागू

0 62

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में विशेष यातायात व्यवस्था, 13 और 15 अगस्त को कई मार्गों पर डायवर्जन लागू

पूर्वाभ्यास और मुख्य कार्यक्रम के दौरान दोपहर 2 बजे से होगा रूट परिवर्तन, आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट

लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर राजधानी लखनऊ में मुख्य मार्च पास्ट और पूर्वाभ्यास के दौरान यातायात व्यवस्था में विशेष परिवर्तन किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन के अनुसार 15 अगस्त को मुख्य समारोह और 13 अगस्त को पूर्वाभ्यास के दौरान दोपहर 2 बजे से आवश्यकता अनुसार कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।
इस दौरान सिटी स्टेशन की ओर से आने वाले वाहन गोलागंज तिराहे से बलरामपुर ढाल या चारबत्ती चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें पुलिस ऑफिस, इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला और डालीगंज पुल होते हुए अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा। इसी तरह रेजीडेंसी तिराहा (शहीद स्मारक) से बलरामपुर ढाल चौराहा होते हुए गोलागंज या कैसरबाग बस अड्डा की ओर जाने वाले वाहनों को भी रोककर शहीद स्मारक, डालीगंज पुल और चकबस्त चौराहे से होकर भेजा जाएगा।अमीनाबाद की तरफ से आने वाला यातायात गुईन रोड चौराहा से कैसरबाग बस अड्डा की ओर नहीं जा सकेगा और उसे नजीराबाद मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं, सीडीआरआई और टेलीफोन एक्सचेंज (स्वास्थ्य भवन) से आने वाले वाहनों को चकबस्त चौराहा से कैसरबाग बस अड्डा जाने की अनुमति नहीं होगी, बल्कि उन्हें परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, मकबरा रोड और बारादरी कैसरबाग होकर भेजा जाएगा।कैंट रोड, बीएन रोड और लाटूश रोड की ओर से आने वाले वाहनों को कैसरबाग अशोक लाट से कैसरबाग बस अड्डा की दिशा में जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन नजीराबाद रोड, लाटूश रोड, बारादरी, परिवर्तन चौक और सुभाष चौराहा होते हुए गंतव्य तक पहुंचेंगे। बलरामपुर ढाल (सीएमओ कार्यालय) से आने वाले वाहनों को बलरामपुर अस्पताल या चकबस्त चौराहा जाने से रोका जाएगा और उन्हें शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, इक्का तांगा स्टैंड और नदवा बंधा रोड से होकर भेजा जाएगा।क्लार्क अवध तिराहे से सीडीआरआई, शहीद स्मारक, स्वास्थ्य भवन या कैसरबाग बस अड्डा की ओर जाने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। इन्हें सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु, नदवा बंधा रोड या बारादरी और कैसरबाग अशोक लाट से होकर भेजा जाएगा। कैसरबाग बस अड्डा चौराहे से कलेक्ट्रेट, स्वास्थ्य भवन या सीडीआरआई की ओर जाने वाले वाहनों को कैसरबाग अशोक लाट, बारादरी, परिवर्तन चौक और सुभाष चौराहा के रास्ते भेजा जाएगा।चौक क्षेत्र से आने वाले यातायात को डालीगंज चौराहा से शहीद स्मारक और सीडीआरआई तिराहा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन डालीगंज पुल से नक्षत्रशाला, संयुक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय, सिटी स्टेशन तिराहा या डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड, नदवा बंधा रोड और आईटी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम जन के लिए बनाए गए इन वैकल्पिक मार्गों के बावजूद यदि किसी व्यक्ति को चिकित्सकीय आपात स्थिति हो और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध न हो, तो एंबुलेंस, स्कूली वाहन, शव वाहन जैसे आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को वीआईपी कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित मार्ग से जाने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.