
सहारनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा द्वारा थाना देवबंद का निरीक्षण अर्दली रूम किया गया। जिसमें लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, आबकारी, एनडीपीएस एक्ट, गोकशी, चोरी, डकैती, लूट के 05 वर्ष से क्रियाशील अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सत्यापन कर गतिविधियों के आधार पर कार्यवाही करने एवं मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की पूर्ण रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके साथ-साथ महिला संबंधी अपराधों में तत्परता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात चौकी रेलवे रोड का औचक निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये, इसके साथ ही देवबन्द में पैदल गश्त किया गया।
एसएसपी द्वारा थाना देवबंद क्षेत्र में किया पैदल गस्त संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना देवबंद क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।