diwali horizontal

लखनऊ में  ऑपरेशन सिंदूर की की तैयारी पूरी;सायरन बजते ही जमीन पर लेट जाए;दोनों कान बंद कर ले।

0 45

लखनऊ में  ऑपरेशन सिंदूर की की तैयारी पूरी;सायरन बजते ही जमीन पर लेट जाए;दोनों कान बंद कर ले।

लखनऊ:  समेत पूरे देश में आज सिविल डिफेंस की मॉकड्रिल होगी। पुलिस लाइंस में स्वयंसेवकों ने रिहर्सल किया। सायरन बजते ही लोग जमीन पर लेट गए। हवाई हमलों से बचाव की ट्रेनिंग दी गई। रात 7 बजे ब्लैक आउट की मॉक ड्रिल होगी। चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी मॉक ड्रिल होगी।

दौरान जैसे ही सायरन बजा, लोग जमीन पर लेट गए और हाथों से दोनों कान बंद कर लिए। रिहर्सल में लोगों को हवाई हमलों से बचाव, ब्लैकआउट के दौरान सुरक्षा, आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा, गोली लगने या हमले के दौरान बचाव की ट्रेनिंग दी गई। ड्रिल की जाएगी। रात 7 बजे पुलिस लाइंस और इसके आसपास के इलाकों में ब्लैक आउट कर लाइव डेमो दिया जाएगा।

 

हवाई हमलों समेत अन्य खतरों की चेतावनी देने के लिए सायरन बजाया गया। सिविल डिफेंस के सेक्टर वॉर्डन राम गोपाल ने बताया कि इस दौरान लोगों को सुरक्षित जगह पर छुपने की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के दौरान आपातकालीन सेवाओं और सरकारी एजेंसियों के बीच सूचनाएं पहुंचाने के तरीके भी बताए गए। इसके साथ भगदड़ जैसी स्थितियों से बचने के लिए भीड़ नियंत्रित करने के टिप्स दिए गए। आग लगने की स्थिति में अग्निशमन सेवाओं की सहायता करने और छोटी आग बुझाने की भी ट्रेनिंग दी गई। बताया गया कि लपटें हल्की होने पर कपड़े को गीलाकर आग बुझाई जा सकती है। इसके साथ आग में फंसे लोगों को निकालने में मदद करने के तरीके भी बताए गए। रिहर्सल के दौरान बताया गया कि युद्ध की स्थिति में भूमिगत स्टेशन और मजबूत इमारतों में अस्थायी आश्रय स्थल बना सकते हैं। ऐसी जगहों पर भोजन-पानी समेत जरूरी सामग्री का इंतजाम करना होगा। बमबारी या गोलीबारी होने पर मजबूत इमारतों के अंदरूनी हिस्सों, तहखानों या बंकरों में शरण ले सकते हैं। ऐसे हालात में खिड़कियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.