diwali horizontal

भाषा विवि में हुआ थायराइड शिविर का आयोजन

0 111

लखनऊ ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय और एबट मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के सहयोग से विश्वविद्यालय मे निःशुल्क थायराइड जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उदघाटन माननीय कुलपति महोदय प्रो. अजय तनेजा द्वारा किया गया।थायराइड शिविर में 103 ब्लड सैंपल थायराइड जांच के लिए एकत्र किए गये जिसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थी विद्यार्थियों के

अभिभावक,आचार्य एवं कर्मचारी शामिल हुए भेषजी संकाय की निदेशिका प्रो. शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में थायराइड की सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं में देखने को मिल रही है इसके दृष्टिगत स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य

थायरॉइड के प्रति जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था एवं भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे इस शिविर के सफल आयोजन में फार्मेसी संकाय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.