diwali horizontal

पत्रकार सुलभ की मौत में प्रियंका गांधी ने की CBI जांच की मांग बोली यूपी में कानून का इकबाल ख़त्म

0 184

दिल्ली : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में एक टीवी चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। प्रियंका गांधी ने पत्रकार लिखकर मामले में शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पत्रकार की मौत की CBI जांच कराने की मांग की है।

बता दें कि, कांग्रेस महासचिव ने सीएम को लिखे पत्र में प्रतापगढ़ जिले के टीवी पत्रकार सुलभ की हत्या का जिक्र किया है। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, यूपी में कानून का इकबाल ख़त्म हो चुका है। जरूरी है कि मामले में CBI जांच हो। यही नहीं उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।

गौरतलब है कि, प्रतापगढ़ में टीवी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। जिसके बाद पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए उसे महज एक दुर्घटना करार देने में जुट गई थी। लेकिन भारत समाचार में प्रमुखता से खबर दिखाने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। दरअसल सुलभ की पत्नी के मुताबिक, सुलभ कई दिनों से परेशान थे

सुलभ का कहना था कि, उन्होंने जब से शराब माफियाओं के खिलाफ खबर दिखाई है तब से कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने एक और आईजी प्रयागराज को पत्र भी लिखा था और पत्र में उन्होंने पूरी स्थिति साफ़ करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस उदासीन बनी रही और इसी बीच माफिया को मौका मिल गया और उसने सुलभ की हत्या कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.