diwali horizontal

राज्यपाल के साथ शुभेंदु की मीटिंग से गायब रहे भाजपा के 24 विधायक : TMC हो सकते है शामिल

0 173

बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार शाम को राजभवन में पार्टी विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। इस दौरान करीब 24 विधायकों ने मीटिंग से दूरी बना ली।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेताओं की बैठक का मकसद राज्यपाल को राज्य में हो रही कई हिंसक और गलत घटनाओं की जानकारी देना और अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करना था, लेकिन भाजपा के 74 में से 24 विधायक शुभेंदु के साथ नहीं आए।

ऐसे में पार्टी से रिवर्स माइग्रेशन की अटकलें शुरू हो गईं हैं। इसकी वजह यह भी मानी जा रही है कि सभी भाजपा विधायक शुभेंदु को नेता के तौर पर स्वीकार नहीं करना चाहते।

माना जा रहा है कि कई भाजपा विधायक वापस तृणमूल कांग्रेस में जा सकते हैं। पिछले हफ्ते मुकुल रॉय तृणमूल में लौट आए। माना जा रहा है कि राजीव बनर्जी, दीपेंदु विश्वास और सुभ्रांशु रॉय सहित कई अन्य नेता भी रॉय के पीछे-पीछे घर वापसी कर सकते हैं।

TMC सूत्रों के मुताबिक, 30 से ज्यादा विधायक उनके संपर्क में हैं। रॉय से पहले सोनाली गुहा और दीपेंदु बिस्वास जैसे नेताओं ने खुलकर कहा था कि वे पार्टी में वापस लौटना चाहते हैं।

बंगाल की 294 में से 213 सीटें TMC ने जीती हैं। 77 सीटों पर BJP को जीत मिली है। चुनाव के चंद महीनों पहले TMC के 50 से ज्यादा नेताओं ने BJP का दामन थाम लिया था। इसमें 33 तो विधायक थे, उन्हें पूरी उम्मीद थी कि इस बार BJP ही जीतेगी। कई की आस BJP में आने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई थी, क्योंकि पार्टी ने उन्हें टिकट ही नहीं दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.