diwali horizontal

तहज़ीब और जोश का संगम: एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 में 8,000 धावकों ने भरी उड़ान

0 22

नवाबों के शहर में बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने बढ़ाया धावकों का हौसला, लेफ्टिनेंट जनरल जयचंद्रन ने 21 किमी हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ

​लखनऊ : नवाबों के शहर लखनऊ की सुबह रविवार को जोश, उमंग और खेल भावना से सराबोर नज़र आई। दूसरे ‘एस.के. लखनऊ मैराथन 2026’ में करीब 8,000 धावकों और फिटनेस प्रेमियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। ‘रन फॉर सेफ डिजिटल भारत – दौड़ेगा लखनऊ!’ थीम पर आधारित इस आयोजन के ज़रिए सेहत, खेल भावना और साइबर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने पहुंचकर धावकों का हौसला बढ़ाया।


​यह मैराथन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIEMR) और संस्कृति युवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एस.के. फाइनेंस के सहयोग से आयोजित किया गया। दौड़ 1090 चौराहे से शुरू हुई, जिसमें 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी रन और 5 किमी रन श्रेणियों के प्रतिभागी शामिल हुए। 21 किमी हाफ मैराथन को लेफ्टिनेंट जनरल जयचंद्रन (चीफ ऑफ स्टाफ, सेंट्रल कमांड) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल जयचंद्रन, पूर्व आईएएस अनिल कुमार, संस्कृति युवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, चीफ बिजनेस ऑफिसर अजय ठाकुर, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमरप्रीत सिंह बत्रा और एस.के. फाइनेंस के हेड ऑफ मार्केटिंग अंशुल जैन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

​21 किमी हाफ मैराथन के परिणाम

21 किमी दौड़ के पुरुष वर्ग में रवि कुमार पाल ने 01:13:45 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। प्रदीप कुमार (01:13:49) प्रथम उपविजेता और सौरभ सिंह (01:15:10) द्वितीय उपविजेता रहे। महिला वर्ग में रूबी ने 01:28:25 के समय के साथ खिताब जीता, जबकि रीना पटेल (01:35:51) प्रथम और अनामिका (01:52:13) द्वितीय उपविजेता रहीं।

​10 किमी दौड़ के परिणाम

10 किमी पुरुष वर्ग में अनुपम यादव ने 00:32:06 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। सूरज पाल (00:32:07) प्रथम और सक्षम कनोजिया (00:34:59) द्वितीय उपविजेता रहे। महिला वर्ग में मोहिनी ने 00:42:29 के समय के साथ बाज़ी मारी, वहीं मोनी (00:47:26) प्रथम और अनीता यादव (00:48:30) द्वितीय उपविजेता रहीं।

​सामाजिक संदेश और महिला सशक्तीकरण

आयोजक मुकेश मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन सेहत, सामाजिक जागरूकता और भाईचारे को जोड़ने की पहल है तथा ‘रन फॉर सेफ डिजिटल भारत’ थीम के माध्यम से ऑनलाइन सतर्कता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा रहा है। रेस डायरेक्टर मीनल द्विवेदी त्रिपाठी ने कहा कि प्रतिभागियों को सुरक्षित व सुव्यवस्थित अनुभव देने के साथ-साथ रनिंग व खेलों में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी गई। लखनवी जिंदादिली और उत्साह के बीच मैराथन का सफल समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.