diwali horizontal

देश के मुसलमानो के लिए क़ुर्बानी हेल्पलाइन शुरू।

0 1,539

देश के मुसलमानो के लिए क़ुर्बानी हेल्पलाइन शुरू।

Lucknow News: इस्लामिक सेंटर ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर:पूछ सकते हैं हज-कुर्बानी से जुड़े सवाल
लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने बकरीद को लेकर अपनी हेल्पलाइन शुरू कर दी। इस वर्ष हेल्पलाइन 29 मई 2025 से 10 जून 2025 तक दिन में 2 से शाम 4 बजे तक चालू रहेगी। हज और कुर्बानी के सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इसे शुरू किया गया है। सेंटर के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि सही तरीके से कुर्बानी किये बिना हम खुदा की इबादत का हक अदा नहीं कर सकते। इस वर्ष यह हेल्पलाइन 29 मई 2025 से 10 जून 2025 तक दिन में 2 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यरत रहेगी। जारी किए गए नम्बर 9415023970, 9335929670, 7007705774, 9415102947, 9140427677 और www.farangimahal.in वेब साइट पर लोग सवाल-जवाब कर सकते हैं।

कुरान पाक में ईमान वालों से कहा गया है कि अगर तुमको किसी चीज के बारे में मालूम न हो तो अहले आलिम ( धर्म गुरु) से पूछ लो। मुसलमानों को चाहिए कि धार्मिक मामलों में प्रतिनिधित्व के लिए धर्म गुरुओं से सम्पर्क करें। ये बेहद आवश्यक है। हज , कुर्बानी और अन्य इबादतें सही तरीके पर अदा किया जाए, तभी खुदा पाक के दरबार में कुबूल हो सकेगा।

कुर्बानी हमें त्याग और बलिदान सिखाता है। इससे हमें मोह को त्यागने का संदेश मिलता है। कुर्बानी में जरूरतमंदों कि मदद करना भी आवश्यक है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.