diwali horizontal

कमरे में फांसी पर लटका मिला राजगीर का शव

0 173

 

लखनऊ  :  कैसरबाग थाना क्षेत्र में एक राजगीर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पत्नी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, थाने पर सीमा देवी पत्नी ननकू आर्य (कनौजिया) निवासी मकान नंबर दो शंकरपुरी फुलवा कैसरबाग ने सूचना दी कि वह सत्येंद्र कुमार आर्य के ही मकान में पिछले महीने से रह रही है।उसके पति ननकू आर्य (38) पुत्र स्वर्गीय स्वामी दीन पिछले तीन-चार दिन से ज्यादा शराब पीने लगे थे। सोमवार की रात करीब 11:00 बजे उनके पति ननकू शराब पीकर घर आए और घरवालों से गाली गलौज कर ऊपर कमरे से नीचे भगा दिया।

 

वह बच्चों के साथ नीचे बरामदे में जाकर लेट गई और उसके पति ऊपर कमरे में लेट गए। मंगलवार की सुबह जब वह सो कर नहीं उठे तो उसने अपने दादा सत्येंद्र से कहा कि उनके पति अभी तक नहीं जागे हैं। उन्होंने जाकर देखा तो ननकू ने कमरे में लगे पंखे में फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर उप निरीक्षक दिनेश चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने आगे की कार्यवाही करते हुए बताया। मृतक राजगीर का काम करता था उसके तीन बच्चे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.