diwali horizontal

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

0 208

 

लखनऊ :  गोसाईगंज पुलिस ने एक लड़की को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक शातिर अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को एक पीड़ित ने थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया था कि उसकी बेटी स्कूल के लिए घर से निकली थी। जिसे अभियुक्त धीरेंद्र भगा ले गया था। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने हबुआ पुल के पास से अभियुक्त धीरेंद्र कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी पवना नगराम लखनऊ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.