diwali horizontal

कमोली को हराकर रामचन्द्रपुर की टीम फाइनल मैच जीता

0 175

ऊँचाहार/रायबरेली  :  क्षेत्र के रामचंद्रपुर में आयोजित जय माँ दुर्गे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का समापन किया गया, जिसमें रामचन्द्रपुर की टीम ने कमोली को हराकर विजेता टीम का खिताब जीता। रविवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कमोली व रामचंद्रपुर के मध्य खेला गया जिसमें कमोली की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 92 रन बनाये जिसे रामचन्द्रपुर की टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वहीं मैन आफ द मैच का पुरस्कार बली को व मैन आफ द सीरीज का खिताब विजय कुमार को दिया गया है। टूर्नामेंट के आयोजक रवि सिंह ने विजेता टीम को 15000 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 7500 रुपये की नकद धनराशि भी दी है। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, विकास सिंह,सतीश सिंह, रविंद्र कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.