diwali horizontal

अलीपुर में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का समापन

0 164

 

महराजगंज/रायबरेली  : क्षेत्र के अलीपुर,में सप्त दिवसीय श्रीमदभागवत  अमृत  कथा का समापन हुआ विगत 7 दिनों से  स्वामी विज्ञानानंद  महाराज दैवीय संपत्ति मंडल हरिद्वार के मुखारबिंदु से  ‌श्रीमदभागवत कथा की अद्भुत एवं जनकल्याणकारी अमृत वर्षा को सुनकर श्रोता भावविभोर हो गये आयोजनकर्ता  मधुकर सिंह पुत्र  भवानी बक्स सिंह के सौजन्य से,आज श्रीमद भागवत कथा संपन्न हुई।

श्रीमदभागवत कथा में समस्त भक्तजन भक्तिमय रूपी सागर में पूरी तरह से भाव विभोर होकर झूम उठे स्वामी जी द्वारा भगवान श्री कृष्ण की अद्भुत लीलाओं का सस्वर गायन के साथ मनोहारी वर्णन किया गया। श्रीमदभागवत कथा  के समापन के पश्चात दिन सोमवार को विशाल ब्रह्म भोज का आयोजन किया जाएगा जिसमें आयोजनकर्ता मधुकर सिंह ने समस्त जनमानस से अनुरोध किया की आप लोग भगवान जगन्नाथ जी का प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन कृतार्थ करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.