diwali horizontal

रामपुर मनिहारान पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

0 103

सहारनपुर(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : रामपुर मनिहारान पुलिस ने 24 घण्टे में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफ़लता हासिल की है, मिली जानकारी के अनुसार 07/08-12-2021 की रात्रि में वादिनी के पति शिवकुमार उर्फ कल्लू पुत्र भन्नी निवासी ग्राम उमाही कला थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर की अभि0 छोटू पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम उमाही कला थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर द्वारा फावडे से चोट पहुचाकर हत्या कर दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्या में वांछित चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना रामपुर मनिहारान पुलिस को निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नकुड के कुशल नेतृत्व में थाना रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभि0 छोटू पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम उमाही कला थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर को ग्राम सहजवी पुलिया से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है, अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद फावड़ा बरामद करते हुये अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.