diwali horizontal

राहुल गांधी को हिन्दू धर्म से बहिष्कृत करने का प्रस्ताव पारित।

0 67

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अगुवाई में हुई परमधर्मसंसद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिन्दू धर्म से बाहर करने की मांग उठी है. अब इस पर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद, बीजेपी सासंद दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और कांग्रेस नेता सीपी राय ने प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा राहुल को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर कहा कि पूज्य संतों पर दूसरी प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए. अभी तक राहुल गांधी ने खुद नहीं कहा है कि वे हिंदू हैं.पहले राहुल धर्म की घोषणा करें. लोग कहते हैं कि वे किस धर्म के हैं? पहले घोषणा करें.

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा चलाए जा रहे परम धर्मसंसद में राजा सक्षम सिंह योगी ने सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मनुस्मृति पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा. राहुल गांधी ने एक बयान में कथित तौर पर कहा था कि मनुस्मृति बलात्कारियों को संरक्षण देती है. इसका विरोध करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कहा की राहुल गांधी को एक महीने का समय दिया जा रहा इस विषय पर जवाब दे नहीं देते तो उनको मनुस्मृति के अपमान करने के लिए हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया जाएगा.

कांग्रेस नेता सीपी राय ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जिस दिन पीएम मोदी और आरएसएस चीफ मोहन भगवत ने आप चारो को धता बता कर राम मंदिर का शुभारंभ कर दिया था उस दिन यदि उन दोनों के खिलाफ आप लोगो ने कोई प्रस्ताव पास करने की हिम्मत किया होता तो आप को अधिकार होता राहुल गांधी के खिलाफ भी कुछ कहने का. पर अब तो आप राजनीति करते हुए दिख रहे है. हां मनुस्मृति इस वर्तमान समाज में बिल्कुल मंजूर नहीं है.मेरे खिलाफ भी आप आदेश जारी कर दीजिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.