diwali horizontal

फुटपाथ से दिये खरीद कर सड़क पर खिलौने दिये बेचने वालों को दिया सम्मान

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने खरीदे दीये खिलौने।

0 67

 

बहराइच। दीपावली त्योहार के अवसर पर जनपद में जगह जगह ब्रांडेड खिलौनों से लेकर स्थानीय लोगों द्वारा बनाये गए मिट्टी लकड़ी आदि के खिलौनों दियों आदि की दुकानों को सजाकर आने वाले भगवान रूपी ग्राहकों का इन्तेज़ार किया जा रहा है।दीपावली के मौके पर मिट्टी से बनाये गए सामानों को बेचकर ये गरीब कारीगर अपने परिवार के भरण पोषण की व्यवस्था करते हैं।इनलोगों द्वारा ग्राहकों को अपना भगवान माना जाता है।
आज धनतेरस दीपावली के मौके पर अपने क्षेत्र में जाते हुए अपर पुलिस अधिकारी ग्रामीण अशोक कुमार जैसे ही जनपद के झिंगहा घाट के पास पहुंचे सड़क के किनारे बोरों पर बैठकर मिट्टी के खिलौनों दियों आदि सामानों की दुकान सजाकर बैठे छोटे और गरीब दुकानदरों पर पड़ गई अशोक कुमार ने तुरन्त गाड़ी रूकवाकर इनके पास पहुंच गए इनसे मिट्टी के खिलौने दियों आदि को खरीद कर इनका सम्मान बढाने का प्रयास किया।अपनी बात को रखते हुए अशोक कुमार ने बताया कि मैं अपने आपको बहुत छोटा व्यक्ति समझता हूँ मैंने इन फुटपाथ पर बोरा बिछाकर अपनी जीविका चलाने और अपने परिवार का पेट पालने के लिए इन दुकानदारों द्वारा लगाई गई दुकान से सामान खरीद कर अपना सर गर्व से ऊंचा महसूस करते हुए इसे अपना सम्मान समझता हूँ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.