diwali horizontal

परशुराम भगवान सेवा न्यास के तत्वाधान में हुआ दीपोत्सव 

दीपोत्सव में सम्मिलित होने वाले सभी भक्तों पर भगवान परशुराम की रहती हैं कृपा

0 106
बहराइच।जनपद में  परशुराम भगवान मंदिर ( गुल्लाबीर मंदिर परिसर बहराइच) में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परशुराम भगवान सेवा न्यास के तत्वाधान में दिव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपोत्सव के विषय में जानकारी देते हुए मंदिर के प्रबंधक विद्या विलास पाठक ने बताया कि ये दीपोत्सव का कार्यक्रम मंदिर निर्माण के साथ ही प्रतिवर्ष किया जाता है दीपोत्सव में सम्मिलित होने वाले सभी भक्तों पर भगवान परशुराम की कृपा रहती हैं दीपोत्सव का प्रारंभ मंत्रोच्चार,व मंत्र विद्या के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया तथा समापन विशिष्ट आरती के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी जिलाधिकारी डाॅ दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी,वरिष्ठ समाजसेवी व नेता जयप्रकाश शर्मा,डॉ रविन्नदन त्रिपाठी, राधेश्याम त्रिपाठी,भगवान परशुराम मंदिर प्रबंधक एवं संस्थापक विद्या विलास पाठक, भानु प्रताप मिश्रा विश्वनाथ पाठक पुजारी उमाशंकर मिश्रा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्र अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्याम करण टेकरीवाल सभासददुर्गेश पाण्डेय, सभासद पुष्पेंद्र,राहुल राय,गिरजा शंकर पांडे, वीरेंद्र कुमार, उमा निवास शुक्ला, प्रांजल हर्ष  उमाशंकर  शशांक सिंहा शंकर दयाल पांडे रणविजय सिंहआदि सैकड़ों भक्त जनों  ने दीप प्रज्ज्वलित कर सर्वे भवन्तु सुखिनः की प्रार्थना की।
Leave A Reply

Your email address will not be published.