diwali horizontal

आज नई दिल्ली में जुटेंगे देशभर के चुनाव प्रचार सामग्री विक्रेता एवं निर्माता

0 76

राष्ट्रीय बैठक में व्यापारिक हितों, उद्योग की चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर होगा मंथन

नई दिल्ली : अखिल भारतीय चुनाव प्रचार सामग्री व्यापारी एवं निर्माता संघ के तत्वावधान में 22 नवम्बर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय व्यापारिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से चुनाव प्रचार सामग्री के विक्रेता, व्यापारी एवं निर्माता शामिल होकर अपने व्यावसायिक हितों और उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

कार्यक्रम समन्वयक अजय अग्रवाल ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य इस व्यवसाय से जुड़े सभी व्यापारियों और निर्माताओं को एक साझा मंच पर लाना, आपसी समन्वय को मजबूत करना तथा उद्योग के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर सामूहिक रूप से चर्चा करना है।

बैठक में व्यापारिक एकता, आपसी सहयोग, बाजार की बदलती जरूरतों, व्यावसायिक समस्याओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। इसके माध्यम से देशभर के चुनाव प्रचार सामग्री विक्रेताओं एवं निर्माताओं के हितों को संगठित स्वर देने की दिशा में पहल की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.