
रायबरेली: रायबरेली में जहां रिटायर्ड होने के बाद विभागीय भुगतान न होने से नाराज वार्ड बॉय परिवार समेत डीएम ऑफिस के सामने आमरण अनशन पर बैठ गया है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि देयकों का भुगतान करने के लिए सीएमएस उनसे कमीशन मांग रहे हैं इसलिए जब तक न्याय नहीं मिल जाता अनशन जारी रहेगा।
जानकारी के अनुसार लालचंद राय 31दिसंबर को जिला चिकित्सालय में वार्ड बॉय के पद से रिटायर्ड हुए हैं
अब उनका विभाग द्वारा भुगतान किया जाना है पीड़ित का आरोप है कि जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल कमीशन न देने पर भुगतान नहीं कर रहे हैं।
जि
ससे परिवार का भरण पोषण करने में दिक्कतों का सामना है। हालांकि संबंध में जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिलने का प्रयास किया गया तो पता चला कि वह अवकाश पर चल रहे हैं।