diwali horizontal

फर्जी नियुक्ति दिखाकर वेतन लेने का प्रयास करने वाले पांच व्यक्तियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज 

0 114

रायबरेली:जनपद इंटर कॉलेज हरचन्दपुर के प्रधानाचार्य ने तहरीर देकर बताया कि आदर्श प्रताप सिंह, सुनिल कुमार, हौंसिला प्रसाद, अनुराग सिंह, अशोक कुमार प्रजापति ने अपनी नियुक्ति जनपद इंटर कॉलेज हरचन्दपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रुप में दिखाते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक से वेतन की मांग की थी।

 

वेतन न दिए जाने पर उक्त व्यक्तियों ने उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ में याचिका दायर करदी। उच्च न्यायालय के आदेश से जिला विद्यालय निरीक्षक रायबरेली ने नियुक्तियों की सत्यता की जांच की तो पाया गया कि नियुक्तियां फर्जी थी, इनके द्वारा प्रशासन को गुमराह करके वेतन लेने का प्रयास किया गया। हरचंदपुर पुलिस ने पांचों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.